एनबीसीसीआईएल में मैनेजर सहित 59 पदों पर भर्ती; सैलरी 2.4 लाख से ज्यादा (NBCCIL Recruitment for 59 Manager and Other Posts; Salary Over Rs 2.4 Lakh)
09 March, 2026
Comment
एनबीसीसी (इंडिया) लिमिटेड में जूनियर इंजीनियर, सीनियर प्रोजेक्ट एग्जीक्यूटिव, मैनेजर और अन्य प्रोफेशनल 50 से ज्यादा पदों पर भर्ती है। एनबीसीसी की वेबसाइट www.nbccindia.in पर आवेदन कर सकते हैं।
NBCC (India) Limited is recruiting for over 50 positions including Junior Engineer, Senior Project Executive, Manager, and other professionals. Applications can be made through the NBCC website www.nbccindia.in.
एजुकेशन (Education)
जीएम (इंजीनियरिंग) : सिविल इंजीनियरिंग में डिग्री, पीएमसी/ईपीसी/रियल एस्टेट या इंफ्रास्ट्रक्चर में कम से कम 15 साल का अनुभव।
GM (Engineering): Degree in Civil Engineering, at least 15 years of experience in PMC/EPC/Real Estate or Infrastructure.
मैनेजर (आर्किटेक्चर) : आर्किटेक्चर में कम से कम 60% अंकों के साथ डिग्री, प्लानिंग और डिजाइनिंग के क्षेत्र में 6 साल का अनुभव।
Manager (Architecture): Degree in Architecture with at least 60% marks, 6 years of experience in planning and designing.
डिप्टी मैनेजर (कंपनी सेक्रेटरी) : कानून से जुड़े कामों में कम से कम 3 साल का अनुभव।
Deputy Manager (Company Secretary): At least 3 years of experience in legal matters.
असिस्टेंट मैनेजर (कॉर्पोरेट कम्युनिकेशन) : जनसंचार, पत्रकारिता या जनसंपर्क में कम से कम 60% अंकों के साथ पीजी डिग्री या डिप्लोमा, कॉर्पोरेट इमेजिंग और मीडिया मैनेजमेंट में 2 साल का अनुभव।
Assistant Manager (Corporate Communications): PG degree or diploma in Mass Communication, Journalism, or Public Relations with at least 60% marks, 2 years of experience in corporate imaging and media management.
सीनियर प्रोजेक्ट एग्जीक्यूटिव (सिविल) : सिविल इंजीनियरिंग में कम से कम 60% अंकों के साथ डिग्री, एमसी/ईपीसी/रियल एस्टेट या इंफ्रास्ट्रक्चर क्षेत्र में कम से कम 2 वर्ष का अनुभव।
Senior Project Executive (Civil): Degree in Civil Engineering with at least 60% marks, at least 2 years of experience in MC/EPC/Real Estate or Infrastructure sector.
जूनियर इंजीनियर (सिविल/इलेक्ट्रिकल/मैकेनिकल) : संबंधित इंजीनियरिंग में कम से कम 60% अंकों के साथ 3 साल का रेगूलर डिप्लोमा।
Junior Engineer (Civil/Electrical/Mechanical): 3-year regular Diploma in relevant Engineering with at least 60% marks.
सिलेक्शन (Selection)
कंप्यूटर बेस्ड एग्जाम, स्किल टेस्ट, पर्सनल इंटरव्यू, डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन।
Computer-based exam, skill test, personal interview, document verification.
सैलरी (Salary)
जनरल मैनेजर (इंजीनियरिंग) : 90,000 - 2,40,000 रु/माह, मैनेजर : 60,000 - 1,80,000 रु/माह, असिस्टेंट मैनेजर : 40,000 - 1,40,000 रु/माह, जूनियर इंजीनियर : 27,270 रु/माह, इसके अलावा अन्य अलाउंस का लाभ भी मिलेगा।
General Manager (Engineering): ₹90,000 - ₹240,000/month, Manager: ₹60,000 - ₹180,000/month, Assistant Manager: ₹40,000 - ₹140,000/month, Junior Engineer: ₹27,270/month, plus other allowances.
आयु (Age)
पद के अनुसार, अधिकतम 28 - 54 साल तक, रिजर्व कैटेगरी को अधिकतम उम्र में छूट।
As per the position, maximum 28-54 years, with age relaxation for reserved categories.
फीस (Fees)
जनरल/ओबीसी/ईडब्ल्यूएस : 1000 रुपए, एससी/एसटी/पीडब्ल्यूडी/विभागीय : नि:शुल्क।
General/OBC/EWS: ₹1,000, SC/ST/PWD/Departmental: Free.
आवेदन (Apply)
वेबसाइट www.nbccindia.in पर जाएं।
Visit the website www.nbccindia.in.
होम पेज पर ह्यूमन रिर्सोसेस करिअर टैब पर रजिस्ट्रेशन कर लॉगिन करके फॉर्म भरकर डॉक्यूमेंट्स अपलोड कर फीस जमा करके फॉर्म सब्मिट कर प्रिंट रखें।
Register on the Human Resources Careers tab on the home page, log in, fill out the form, upload documents, pay the fees, submit the form, and print it.
0 Response to "एनबीसीसीआईएल में मैनेजर सहित 59 पदों पर भर्ती; सैलरी 2.4 लाख से ज्यादा (NBCCIL Recruitment for 59 Manager and Other Posts; Salary Over Rs 2.4 Lakh)"
Post a Comment
Thanks