यूपीएसएसएससी में एक्साइज कांस्टेबल के 722 पदों पर भर्ती; सैलरी 63,000 से ज्यादा (UPSSSC Recruitment for Excise Constable 722 Posts; Salary More than Rs. 63,000)
11 April, 2026
Comment
उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (यूपीएसएसएससी) में एक्साइज कांस्टेबल के 700 से ज्यादा पदों पर भर्ती है। वेबसाइट upsssc.gov.in पर आवेदन कर सकते हैं।
The Uttar Pradesh Subordinate Services Selection Commission (UPSSSC) is recruiting for over 700 posts of Excise Constable. Applications can be submitted via the website upsssc.gov.in.
वैकेंसी (Vacancy)
सामान्य -292, ओबीसी -215, एससी -142, ईडब्ल्यूएस -61, एसटी -12.
General: 292; OBC: 215; SC: 142; EWS: 61; ST: 12.
एजुकेशन (Education)
माध्यमिक शिक्षा परिषद, उत्तर प्रदेश की 12वीं या सरकार द्वारा समकक्ष अन्य परीक्षा पास हो, वे ही आवेदन कर सकते हैं जिन्होंने पीईटी - 2025 एग्जाम पास हो, नॉर्मलाइज्ड स्कोर के बेसिस पर मेन एग्जाम में भाग लेने के लिए शॉर्टलिस्ट होगा।
Candidates must have passed the 12th grade examination conducted by the Board of Secondary Education, Uttar Pradesh, or an equivalent examination recognized by the government. Only those who have qualified in the PET-2025 examination are eligible to apply; shortlisting for participation in the Main Examination will be done based on the normalized score.
शारीरिक योग्यता (Physical ability)
पुरुषों की न्यूनतम ऊंचाई : 167.6 सेमी, सामान्य वर्ग की महिलाओं की न्यूनतम ऊंचाई : 152 सेमी, पुरुषों का सीना : न्यूनतम 80 सेमी (बिना फुलाए) और 85 सेंटीमीटर फुलाने पर हो, महिलाओं का वजन 45 किलो तक चाहिए।
Minimum height for men: 167.6 cm; Minimum height for women (General Category): 152 cm; Chest measurement for men: Minimum 80 cm (unexpanded) and 85 cm (expanded); Minimum weight for women: 45 kg.
सिलेक्शन (Selection)
मेन्स रिटन एग्जाम, फिजिकल एफिशिएंसी टेस्ट, फिजिकल मेजरमेंट टेस्ट, डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन।
Main Written Examination, Physical Efficiency Test, Physical Measurement Test, Document Verification.
सैलरी (Salary)
19,900 से 63,000 रुपये रु/माह, अन्य अलाउंस का लाभ भी मिलेगा।
₹19,900 to ₹63,000 per month; benefits of other allowances will also be provided.
एग्जाम पैटर्न (Exam Pattern)
(पार्ट्स -सब्जेक्ट -मार्क्स) : पार्ट 1 -हिस्ट्री ऑफ इंडिया एंड इंडियन नेशनल मूवमेंट, जियोग्राफी ऑफ इंडिया एंड द वर्ल्ड, इकोनॉमिक एंड सोशल डेवलपमेंट ऑफ इंडिया, इंडियन पॉलिटी एंड इंडियन कॉन्स्टिट्यूशन, जनरल साइंस एंड टेक्नोलॉजी, एनवायरोमेंटल इकोलॉजी एंड डिजास्टर मैनेजमेंट, करेंट इवेंट्स ऑफ नेशनल एंड इंटरनेशनल इम्पॉर्टेंस, डाटा इंटरप्रिटेशन, इम्पोर्टेंट लीगल प्रोविजन्स एंड पॉलिसिज रिलेटेड टू एक्ससाइज इन यूपी - 65; पार्ट 2 -कंप्यूटर एंड इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी - कॉन्सेप्ट्स, डेवलपमेंट एंड इन्नोवेशन्स -15; पार्ट 3 -जनरल इंफॉर्मेशन रिलेटेड टू द स्टेट ऑफ उत्तर प्रदेश -20 -35; ड्यूरेशन : 2 घंटा, क्वेश्चन टाइप : एमसीक्यू, निगेटिव मार्किंग : 1/4 अंक।
(Parts – Subjects – Marks): Part 1 – History of India and Indian National Movement; Geography of India and the World; Economic and Social Development of India; Indian Polity and Indian Constitution; General Science and Technology; Environmental Ecology and Disaster Management; Current Events of National and International Importance; Data Interpretation; Important Legal Provisions and Policies Related to Excise in UP – 65 Marks; Part 2 – Computer and Information Technology: Concepts, Development, and Innovations – 15 Marks; Part 3 – General Information Related to the State of Uttar Pradesh – 20 Marks. Duration: 2 hours | Question Type: MCQ | Negative Marking: 1/4 mark.
आयु (Age)
18 - 40 साल, आरक्षित वर्ग को अधिकतम उम्र में नियमानुसार छूट दी जाएगी।
18–40 years; candidates belonging to reserved categories will be granted age relaxation as per applicable rules.
फीस (Fees)
सभी कैटेगरी के लिए : 25 रुपए।
For all categories: ₹25.
आवेदन (Apply)
वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाएं।
Visit the website upsssc.gov.in.
होमपेज पर विज्ञापन सेक्शन में संबंधित विज्ञापन पर रजिस्ट्रेशन से लॉगिन कर फॉर्म में जानकारी भर डॉक्यूमेंट्स अपलोड कर फीस जमा कर फॉर्म सब्मिट कर प्रिंट रखें।
On the homepage, navigate to the 'Advertisement' section; register or log in to access the relevant advertisement, fill out the application form, upload the required documents, pay the fees, submit the form, and retain a printout for your records.
0 Response to "यूपीएसएसएससी में एक्साइज कांस्टेबल के 722 पदों पर भर्ती; सैलरी 63,000 से ज्यादा (UPSSSC Recruitment for Excise Constable 722 Posts; Salary More than Rs. 63,000)"
Post a Comment
Thanks